औरैया, अगस्त 25 -- Auraiya News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को टीबी उन्मूलन अभियान के तहत 13 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गईं। सीएचसी प्रभारी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने मरीजों को किट प्रदान कर नियमित दवा लेने और पौष्टिक आहार का सेवन करने की सलाह दी। सीएचसी प्रभारी ने कहा कि टीबी का इलाज संभव है। समय पर जांच और इलाज शुरू कराने के साथ चिकित्सक की सलाह के अनुसार दवाओं का पूरा कोर्स करने से मरीज स्वस्थ हो सकता है। पोषण किट देने का उद्देश्य मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के साथ उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर करने में मदद करना है। स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों को टीबी के लक्षणों और बचाव के प्रति जागरूक किया। बताया कि लगातार दो सप्ताह या इससे अधिक समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होने और रात में पसीना आने जैसे लक्षण दिखाई देने प...