Auraiya News: 12 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, 12 शिशुओं का अन्नप्राशन
औरैया, अगस्त 21 -- Auraiya News: भाग्यनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जमौली के पंचायत भवन में शुक्रवार को 12 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म हुई। इसके साथ ही 12 शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को गर्भावस्था और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान मनोरमा देवी ने कहा कि माताएं बच्चों को पोषणयुक्त आहार दें, जिससे उन्हें कुपोषण से बचाया जा सके। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को पोषणयुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने महिलाओं से आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाओं का लाभ लेने को कहा। बाल विकास परियोजना अधिकारी संयोगिता यादव, मुख्य सेविका नीलम रानी, गायत्री और अलका की देखरेख में अतिथियों ने 12 शिशुओं का अन्नप्राशन कराया। इसके साथ ही 12 गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.