औरैया, सितम्बर 8 -- Auraiya News: जिले के 115 परिषदीय विद्यालयों में खड़े जर्जर और निष्प्रयोज्य भवनों को हटाने की कवायद चार बार नीलामी के बाद भी पूरी नहीं हो सकी। तकनीकी समिति से मूल्यांकन कराने के बाद नीलामी कराई गई, लेकिन निर्धारित मूल्य के बराबर या उससे अधिक बोली नहीं लगी। मंगलवार को जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक में मामला सामने आने पर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने विद्यालय प्रबंध समिति और ग्राम पंचायत के समन्वय से नियमानुसार इन भवनों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में हुई बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले के परिषदीय विद्यालयों में स्थित 115 जर्जर और निष्प्रयोज्य भवन चिह्नित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के निर्देश के साथ तीन बीईओ को नोटिस तकनीकी समिति से इन...