औरैया, जुलाई 22 -- Auraiya News: भीषण उमस और गर्मी के बीच मंगलवार रात 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन का तार दो स्थानों पर टूट जाने से अछल्दा कस्बे की बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही। रातभर बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह लाइन की मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 10 बजे थाना क्षेत्र के किशोरी का पुरवा गांव के पास 11 हजार वोल्ट लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। इससे अछल्दा कस्बे की बिजली आपूर्ति तत्काल बंद हो गई। सूचना पर लाइनमैन सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद रात लगभग 11:30 बजे सप्लाई बहाल कर दी। हालांकि राहत ज्यादा देर नहीं टिक सकी। कुछ ही देर बाद पावर हाउस के पास उसी लाइन का तार फिर टूट गया, जिससे पूरे कस्बे की बिजली दोबारा गुल हो गई। र...