औरैया, सितम्बर 24 -- Auraiya News: कस्बे के बिधूना रोड पर 11 दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। बैंड-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए चले। गणपति बप्पा मोरया और गजानन महाराज की जय के उद्घोष से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। बिधूना रोड पर गौरव द्विवेदी, योगेश द्विवेदी, सौरभ भदौरिया, पिंकू शुक्ला, सुरेश पांडेय और पंकज शुक्ला सहित अन्य श्रद्धालुओं के नेतृत्व में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। लगातार 11 दिनों तक प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई। पूजा पंडाल में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: गाजे-बाजे के साथ डाकपत्थर बैराज में ह...