Auraiya News: ''''आयुष आपके द्वार'''' शिविर में 60 मरीजों का हुआ उपचार
औरैया, जुलाई 28 -- Auraiya News: याकूबपुर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव नीमहार में सोमवार को ''आयुष आपके द्वार'' कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 60 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक औषधियां वितरित की गईं। साथ ही लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। शिविर का आयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी इटावा-औरैया डॉ. सर्वेश कुमार के निर्देशन में किया गया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मल्हौसी के चिकित्साधिकारी डॉ. भवभूषण ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। इस दौरान लोगों को संतुलित दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार-विहार तथा बरसात के मौसम में होने वाले संक्रामक एवं मौसमी रोगों से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। चिकित्सकों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.