औरैया, जुलाई 15 -- Auraiya News: शासन के निर्देश पर स्कूल चलो अभियान के तहत बुधवार को विकासखंड अछल्दा के नल्हूपुर में संकुल स्तरीय जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने शिक्षा से जुड़े नारों के माध्यम से लोगों को प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराने और नियमित रूप से स्कूल भेजने का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ नोडल संकुल प्रभारी प्रहलाद नारायण ओमर ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां लेकर गांव की विभिन्न गलियों से गुजरे और शिक्षा के महत्व पर आधारित नारे लगाए। शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील की कि कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे। यह भी पढ़ें- रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ तभी मिलेगा जब बच्चे नियमित रूप से विद्यालय ...