औरैया, अक्टूबर 28 -- Auraiya News: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' के प्रसिद्ध काव्य 'रश्मिरथी' पर आधारित नाटक के मंचन ने दर्शकों को साहित्य और संस्कृति से जोड़ा। तिलक महाविद्यालय के इंदिरा प्रेक्षागृह में आयोजित प्रस्तुति में निर्देशक मिथिलेश सिंह के नेतृत्व में प्रयास संस्था, पटना के कलाकारों ने समां बांध दिया। दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। राष्ट्र नायक नाट्य यात्रा के अंतर्गत संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद कलाकारों ने 'रश्मिरथी' की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में साहित्य, कला और संस्कृति में रुचि रखने वाले नागरिकों के साथ विद्यार्थियों और युवाओं ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य ...