Auraiya News: 'जय-जय-जय जगदंब भवानी' के जयकारों से गूंजा रुरुगंज
औरैया, अक्टूबर 11 -- Auraiya News: रुरुगंज, संवाददाता। कस्बे में रविवार को मां भगवती की भक्ति का रंग छाया रहा। 'जय-जय-जय जगदंब भवानी' के जयकारों से गलियां गूंज उठीं। श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव समिति की ओर से आयोजित 15वें श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत मां दुर्गा की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे। युवाओं के साथ महिलाएं और बच्चे भी उत्साहपूर्वक शोभायात्रा में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: कदली वृक्ष छेदन के साथ दुर्गापूजा महोत्सव का आगाज देर शाम तक कस्बे में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.