Auraiya News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में लाभार्थियों को बांटे सहजन के पौधे
औरैया, जुलाई 14 -- Auraiya News: पौधरोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत मंगलवार को विकास खंड अछल्दा के ग्राम हरचंदपुर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सहजन पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सहजन के पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। ग्राम प्रधान राजीव आर्या ने लाभार्थियों को पौधे वितरित करते हुए कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपनी मां के सम्मान में पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष बनाने का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने पौधे प्राप्त कर उन्हें रोपित करने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: अमृत सरोवर पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, विधायक ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.