औरैया, अगस्त 18 -- Auraiya News: कस्बे के शहीद भगत सिंह चौराहे के पास स्थित मौजीलाल होटल पर कब्जे को लेकर मंगलवार को हुए विवाद में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। होटल संचालक अमन कश्यप ने आरोप लगाया है कि आरोपी एकराय होकर हथौड़े और बेलचे लेकर होटल में घुस आए। होटल में तोड़फोड़ करने के साथ उनके और भाई के साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। गांधीनगर निवासी अमन कश्यप की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में राजीव गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, सौम्या गुप्ता, पट्टे गुप्ता, शशि गुप्ता और सचिन गुप्ता को आरोपी बनाया गया है। इनमें चार आरोपी बिधूना कस्बे और दो ऐरवाकटरा क्षेत्र के बताए गए हैं। अमन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह शहीद भगत सिंह चौराहे के...