Auraiya News: हिन्दुस्तान का असर: 10 करोड़ की सड़क धंसने पर हरकत में आया पीडब्ल्यूडी
औरैया, अगस्त 18 -- Auraiya News: करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनी अछल्दा-महेवा सड़क के धंसने का मामला अपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया। मंगलवार को विभाग के जेई राजेश पिपलानी चिमकुनी गांव के पास पहुंचे और सेंगर नदी पुल से करीब 200 मीटर पहले धंसे सड़क के हिस्से का निरीक्षण किया। जेई ने मौके पर जेसीबी लगाकर क्षतिग्रस्त सड़क के हिस्से को जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे लगे घूरे के ढेर भी नजर आए। इन्हें भी हटवाने की कार्रवाई की जाएगी। सड़क के धंसने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। विभागीय अधिकारियों के निरीक्षण के बाद अब जल्द सड़क की मरम्मत होने की उम्मीद जगी है।
सड़क निर्माण की लागत और स्थिति अछल्दा-महेवा मार्ग का निर्माण फरव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.