औरैया, सितम्बर 17 -- Auraiya News: रात में शहर के प्रमुख चौराहों और पुलिस चौकियों पर सुरक्षा व्यवस्था में मिली लापरवाही को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से उजागर किया तो पुलिस महकमा हरकत में आ गया। गुरुवार रात पुलिस अधिकारियों ने जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस की मौजूदगी, रात्रि गश्त और जांच व्यवस्था परखी गई। ड्यूटी पर मिले पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए गए। हिन्दुस्तान की टीम ने 11 सितंबर की रात 11 से 12 बजे के बीच शहर के प्रमुख चौराहों और पुलिस चौकियों पर सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की थी। इस दौरान कई प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दिए थे। कुछ चौकियों पर भी ड्यूटी और संसाधनों को लेकर लापरवाही सामने आई थी। लोगों ने रात में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने की जरूरत बताई थी। हिन्द...