औरैया, अगस्त 8 -- Auraiya News: शहर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे और सर्विस रोड के किनारे वाहनों की अवैध पार्किंग सड़क सुरक्षा के लिए खतरा बनती जा रही है। जगह-जगह भारी वाहन खड़े किए जाने से सड़क का बड़ा हिस्सा घिर जाता है। इससे गुजरने वाले वाहन चालकों को खड़े वाहनों को ओवरटेक कर निकलना पड़ता है। ऐसे में पीछे से तेज रफ्तार से आने वाले वाहनों की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कानपुर-इटावा नेशनल हाईवे पर औरैया शहर के आसपास कई स्थानों पर सड़क और सर्विस रोड के किनारे भारी वाहन खड़े दिखाई देते हैं। कई जगह स्थिति ऐसी है कि सड़क किनारे का हिस्सा पार्किंग स्थल जैसा नजर आता है। इससे सर्विस रोड पर चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरो...