औरैया, सितम्बर 9 -- Auraiya News: जनपद न्यायालय परिसर में 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति अरुण कुमार करेंगे। उनके आगमन को लेकर न्यायालय परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक वादों के निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। जिला जज मयंक चौहान के प्रशासनिक अधिकारी सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि न्यायमूर्ति अरुण कुमार 11 सितंबर को प्रयागराज से रवाना होकर रात करीब साढ़े आठ बजे एनटीपीसी गेस्ट हाउस दिबियापुर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन वह जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करेंगे। यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट परिसर में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्र...