औरैया, सितम्बर 2 -- Auraiya News: शहर के पढ़ीन दरवाजा मोहल्ले में बुधवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हल षष्ठी पर्व मनाया गया। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन कर संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन में प्रतिभा अवस्थी, आकांक्षा अवस्थी और उमा देवी अवस्थी शामिल हुईं। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज से हल षष्ठी माता और भगवान बलराम का पूजन किया। आचार्य केशवम अवस्थी ने हल षष्ठी पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि यह पर्व भगवान बलराम को समर्पित है। माताएं संतान के स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए व्रत रखकर पूजन करती हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक परंपराएं परिवार में संस्कार, श्रद्धा और संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करती हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ललही छठ पर माताओं ने रखा निर...