Auraiya News: हरिकिशोर को एमएलसी प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपाइयों में हर्ष
औरैया, सितम्बर 29 -- Auraiya News: भारतीय जनता पार्टी की ओर से इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी को आगरा शिक्षक खंड से विधान परिषद सदस्य पद का प्रत्याशी बनाए जाने पर मंगलवार को जिले के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए पार्टी नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि हरिकिशोर तिवारी को प्रत्याशी बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। वह सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने इसे शिक्षक समाज के प्रतिनिधित्व से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय बताया। शिक्षक खंड से विधान परिषद का चुनाव शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की समस्याओं से जुड़े मुद्दों को उठाने का अवसर प्रदान करता है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: भाजपा ने घोषित किए छह विधान परिषद प्रत्याशी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.