Auraiya News: हनुमान-गणेश की शोभायात्रा में गूंजे जयकारे
औरैया, सितम्बर 21 -- Auraiya News: बुढ़वा मंगल से एक दिन पहले सोमवार को कस्बे में भगवान हनुमान, गणेश और राधा-कृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजे और ढोल-नगाड़ों के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा कस्बा जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा प्राचीन महावीर धाम मंदिर से विधिवत पूजन के बाद शुरू हुई। कस्बे के प्रमुख मार्गों और बाजारों से होते हुए शोभायात्रा वापस मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में सिटी मांटेसरी स्कूल, बाईपास रोड की ओर से सजाई गई भगवान हनुमान, गणेश और राधा-कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। देवी-देवताओं के स्वरूपों के दर्शन के लिए रास्ते भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। महिलाएं और बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.