Auraiya News: सड़क हादसों में तीन बाइक सवार घायल
औरैया, जुलाई 27 -- Auraiya News: अजीतमल। अजीतमल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में तीन बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय शिव प्रताप अपने साथी रवि गुर्जर के साथ किसी कार्य से बाइक से अजीतमल आ रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उधर, एक अन्य सड़क दुर्घटना में 21 वर्षीय रवि कुमार भी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.