Auraiya News: सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
औरैया, जुलाई 18 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के किशनपुरा बीसरमऊ गांव निवासी एक युवक की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, किशनपुरा बीसरमऊ निवासी वीरेंद्र सिंह शुक्रवार शाम भरथना की ओर जा रहे थे। नगला वाले के पास एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए इटावा भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोक संवेदना व्यक्त की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.