औरैया, अगस्त 25 -- Auraiya News: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में सोमवार रात सड़क किनारे रखी परचून की पेटी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से पेटी में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। पुलिस ने आपसी रंजिश को देखते हुए दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति का शांतिभंग में चालान किया है। लक्ष्मणपुर निवासी चंद्र कुंवर गांव के बाहर पुराने हाईवे किनारे पेटी रखकर परचून का सामान बेचती हैं। सोमवार रात करीब दो बजे अचानक पेटी में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चंद्र कुंवर और उनके परिजन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। तब तक पेटी में रखा परचून का हजारों रुपये का सामान जल चुका था। आग ...