औरैया, सितम्बर 6 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के 127 सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने विभिन्न बीमारियों से संबंधित जांच कर इलाज की सलाह दी। जरूरत के अनुसार होम्योपैथिक और एलोपैथिक दवाएं भी निशुल्क दी गईं।वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित वामा वेलनेस मेडिकल कैंप में होम्योपैथिक और एलोपैथिक चिकित्सा शिविर लगाए गए। होम्योपैथिक चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श और दवाएं दीं। एलोपैथिक शिविर में जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र सर्जन, फिजिशियन और महिला रोग विशेषज्ञ ने पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। यह भी पढ़ें- पीएसी परिसर में लगा स्वास्थ्य शिव...