Auraiya News: स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी माया देवी का निधन
औरैया, अक्टूबर 2 -- Auraiya News: कस्बे के सराय बाजार निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामाधार की 80 वर्षीय पत्नी माया देवी का सैफई में उपचार के दौरान निधन हो गया। गुरुवार देर रात शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कस्बे के लोगों ने घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। परिजनों के मुताबिक माया देवी कुछ दिनों से बीमार थीं। बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी ले जाया गया था। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए सैफई रेफर कर दिया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पति स्वतंत्रता सेनानी रामाधार का वर्ष 1993 में निधन हो गया था। माया देवी के दो बेटे विमल कुमार व कमल सक्सेना और दो विवाहित बेटियां रेखा सक्सेना व नीलम सक्सेना हैं। निधन की सूचना पर नायब तहसीलदार हरिकिशोर, कस्बा च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.