औरैया, अगस्त 14 -- Auraiya News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला खेल कार्यालय की ओर से पुरुष ओपन वर्ग और बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस आयोजित की जाएगी। पुरुष वर्ग की दौड़ पांच किलोमीटर और बालिका वर्ग की दौड़ तीन किलोमीटर की होगी। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर क्रॉस कंट्री रेस सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगी। पांच किलोमीटर की रेस जिला खेल कार्यालय औरैया से शुरू होकर दिबियापुर रोड स्थित साईं मंदिर तक जाएगी और वहां से वापस जिला खेल कार्यालय पर समाप्त होगी। यह भी पढ़ें- Almora News: क्रॉस कंट्री में बच्चों से लेकर महिलाएं, बुजुर्ग भी दौड़े बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर की रेस भी निर्धारित मार्ग पर कराई जाएगी।...