औरैया, अगस्त 5 -- Auraiya News: स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए शासन के निर्देशों के अनुरूप सभी कार्यक्रम समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से आयोजित कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है। इसे जनभागीदारी के साथ उत्साहपूर्वक मनाया जाए तथा सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि 9 से 17 अगस्त तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- नौ अगस्त से शुरू होगा हर घर तिरंगा अभियान इस दौरान विद्यालयों की दीवारों एवं सूचना ...