Auraiya News: स्वच्छ और सुंदर औरैया बनाने को जनभागीदारी जरूरी
औरैया, सितम्बर 22 -- Auraiya News: जिला गंगा समिति और नगर पालिका परिषद ने मंगलवार को 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत सफाई और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अभियान में हिस्सा लेकर लोगों को घरों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर औरैया बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। लोगों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, एकल उपयोग वाली प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने और नदियों एवं अन्य जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान के रूप में देखने के बजाय दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। साफ वातावरण लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.