औरैया, सितम्बर 12 -- Auraiya News: पहली रात स्कूल की रसोई का जंगला तोड़कर बर्तन और राशन समेट ले गए, फिर अगली रात चोरों का मन ऐसा बदला कि चोरी किए सभी बर्तन उसी रास्ते से वापस रसोई में रख गए। हालांकि 50 किलो आटा और करीब 20 किलो चावल वापस नहीं आया। कंपोजिट विद्यालय कमारा में हुई इस अजीबोगरीब चोरी ने विद्यालय के शिक्षकों से लेकर ग्रामीणों तक को हैरान कर दिया है। सवाल यह भी है कि पुलिस को सूचना और तहरीर दिए जाने के बाद चोर बर्तन लौटाने क्यों पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कंपोजिट विद्यालय कमारा के रसोईघर के पीछे लगे जंगले को 10 सितंबर की रात तोड़कर चोर अंदर घुसे थे। रसोईघर में रखे तीन भगौने ढक्कन सहित, परात, पानी की टंकी, 20 थाली, 15 गिलास और 12 चम्मच समेत अन्य बर्तन उठा ले गए। इसके साथ करीब 20 किलो चावल और 50 किलो आटा भी चोरी हुआ। 11...