औरैया, सितम्बर 4 -- Auraiya News: चिमकुनी गांव के पास सेंगुर नदी का जलस्तर घटने के साथ पिछले करीब 10 दिनों से पानी में डूबे खेत अब दिखाई देने लगे हैं। सैकड़ों बीघा खेतों में लंबे समय तक पानी भरा रहने से धान समेत अन्य फसलों के खराब होने की आशंका है। इसे लेकर किसान चिंतित हैं। प्रशासन के निर्देश पर लेखपाल प्रभावित किसानों और फसलों के नुकसान का सर्वे कर रहे हैं। सेंगुर नदी का जलस्तर बढ़ने से चिमकुनी और आसपास के खेतों में पानी भर गया था। कई दिनों तक फसलें पानी में डूबी रहीं। गुरुवार शाम से नदी का जलस्तर कम होना शुरू हुआ तो खेतों से भी पानी निकलने लगा। यह भी पढ़ें- Sasaram News: 60 वर्षों से काव पइन की मार झेल रहे किसान किसानों का कहना है कि लगातार जलभराव के कारण कई खेतों में फसल प्रभावित हुई है। कुछ स्थानों पर पौधे सड़ने लगे हैं। जलभराव की जानका...