औरैया, सितम्बर 27 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। लगातार बारिश से सेंगर और अहनैया नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। सेंगर नदी का पानी किनारे के खेतों में भरने से सैकड़ों बीघा धान और बाजरा की फसल जलमग्न हो गई है। इससे किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है। राजस्व विभाग की ओर से लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। विकासखंड क्षेत्र में महेवा मार्ग पर चिमकुनी गांव के पास से निकली सेंगर नदी उफान पर है। नदी का पानी धीरे-धीरे आसपास के खेतों में भर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि चार सितंबर को नदी का जलस्तर घटने पर किसानों ने राहत की सांस ली थी। खेतों में भरा पानी भी कम होने लगा था, लेकिन बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया। इससे खेतों में खड़ी धान और बाजरा की फसल दोबारा पानी में...