औरैया, अगस्त 2 -- Auraiya News: कंचौसी, संवाददाता। दिबियापुर थाना क्षेत्र की कंचौसी पुलिस चौकी अंतर्गत मधवापुर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने रिटायर्ड फौजी के सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। शनिवार रात कानपुर से घर पहुंचे गृहस्वामी ने सामान बिखरा देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

चोरी की वजह मधवापुर निवासी रिटायर्ड फौजी प्रमोद कुमार पुत्र रामसेवक वर्तमान में परिवार के साथ कानपुर में रहते हैं और सप्ताह में एक बार गांव आते हैं। शनिवार रात जब वह घर पहुंचे तो मुख्य कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला। जांच करने पर पता चला कि चोर घर में रखी सेफ का ताला तोड़कर करीब एक किलो चांदी के जेवर, जिनमें जंजीर, बृजबाला और पांच अंगूठियां शामिल हैं, करीब छह...