औरैया, सितम्बर 17 -- Auraiya News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन एवं परीक्षण 19 सितंबर को होगा। इच्छुक खिलाड़ियों को सुबह नौ बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम बिधूना में उपस्थित होना होगा। क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 20 और 21 सितंबर को दोपहर तीन बजे से जिला खेल कार्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम माती, कानपुर देहात में होने वाले मंडलीय चयन एवं परीक्षण में हिस्सा लेंगे। मंडल स्तर पर चुने गए खिलाड़ी 29 और 30 सितंबर को बरेली में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला स्तरीय चयन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को जन्म प्रमाणपत्र एवं आधार कार्ड साथ लाना होगा। यह भी पढ़ें- सीनियर पुरुष व महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता बरेली म...