Auraiya News: सीओ ने पीड़ित बन दर्ज कराई लूट की प्राथमिकी, अयाना पुलिस पास
औरैया, अक्टूबर 1 -- Auraiya News: झांसी के सीओ यातायात ने बुधवार को अयाना थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली परखी। उन्होंने लूट का पीड़ित बनकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिसकर्मियों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत रिपोर्ट दर्ज की तो थाना पुलिस परीक्षण में सफल रही। बाद में परीक्षण के लिए दर्ज प्राथमिकी निरस्त कर दी गई। सीओ यातायात मुकेश कुमार ने इटावा के भरथना निवासी अर्जुन सिंह बनकर पुलिस को बाइक लूट की सूचना दी। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम वह बाइक से बीझलपुर स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। अयाना-मुरादगंज मार्ग पर पीआबी स्कूल के पास बिना नंबर की बाइक से आए दो बदमाश उनकी बाइक छीनकर भाग गए। पुलिसकर्मियों ने सूचना के आधार पर घटना का विवरण, शिकायतकर्ता की जानकारी, घटनास्थल और संबंधित धाराओं समेत आवश्यक बिंदु दर्ज कर प्राथमिकी तैयार की। सीओ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.