औरैया, अगस्त 4 -- Auraiya News: सीएमओ ने मंगलवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और 30 शैय्या महिला चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। सीएमओ ने सबसे पहले दवाखाने का निरीक्षण किया। वहां तैनात फार्मासिस्ट राजेश कुमार से दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली तथा दवा लेने आए मरीजों से भी वितरण व्यवस्था के बारे में पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने आपातकालीन कक्ष, टीकाकरण कक्ष, वार्ड, पैथोलॉजी, उपस्थिति रजिस्टर और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में तैनात चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित मिले। इसके बाद सीएमओ ने 30 शैय्या महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहां...