औरैया, सितम्बर 8 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के नियामतपुर गांव में मंगलवार सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में 65 वर्षीय महिला झुलस गई। दादी को बचाने पहुंचा 19 वर्षीय पोता भी आग की चपेट में आ गया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। पुलिस ने जलते सिलेंडर को घर से बाहर निकालकर बड़ा हादसा टाल दिया। ग्राम पंचायत सराय अमिलिया के नियामतपुर गांव निवासी 65 वर्षीय सूरजमुखी मंगलवार सुबह घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान रेगुलेटर के पास अचानक आग भड़क उठी और सिलेंडर तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से सूरजमुखी झुलस गईं। चीख-पुकार सुनकर उनका 19 वर्षीय पोता अंकित कुमार उन्हें बचाने पहुंचा तो वह भी झुलस गया। हादसे से घर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंच...