औरैया, अक्टूबर 15 -- Auraiya News: कस्बे की नहर कोठी स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय में गुरुवार को सिंचाई संघ सिंचाई खंड औरैया की दिबियापुर शाखा का द्विवार्षिक चुनाव हुआ। प्रांतीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया। अनिल कुमार को अध्यक्ष और सनत कुमार को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। गठित कार्यकारिणी में जय प्रकाश प्रथम को उपाध्यक्ष, जय प्रकाश द्वितीय को कोषाध्यक्ष और नीरज कुमार को उपमंत्री चुना गया। आनंद कुमार को संगठन का संरक्षक बनाया गया। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए मिलकर काम करने की बात कही। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष गौरव उपाध्याय और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सुरेश पांडेय ने सुभाष चंद्र को प्रांतीय मंत्री तथा अशोक कुम...