औरैया, नवम्बर 3 -- Auraiya News: लक्ष्मी नगर मोहल्ले में मकान से करीब साढ़े पांच लाख रुपये की चोरी की जांच में पुलिस को मौके पर एक पर्स मिला है। उस पर लगी फोटो और अंदर मिले कागजात के आधार पर पुलिस पर्स के मालिक का पता लगा रही है। पुलिस यह भी जांच रही है कि पर्स का चोरी से कोई संबंध है या नहीं। कस्बे के ब्लॉक रोड पर अस्पताल के सामने कमोदनी पांडे का मकान है। सोमवार सुबह उनकी बेटी पूनम पांडे उरई से लौटीं तो घर के अंदर के ताले टूटे मिले। आशंका है कि चोर मुख्य गेट के भीतर बनी बाउंड्री फांदकर मकान में दाखिल हुए। इसके बाद अंदर के गेट और कमरे का ताला तोड़कर सेफ में रखे दो लाख रुपये नकद, सोने की एक जंजीर और दो अंगूठियां ले गए। जेवरों की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई गई है। दूसरे कमरों में बक्से, बेड और अलमारियां भी खंगाली गई थीं। सूचना पर पहुंची...