औरैया, अगस्त 6 -- Auraiya News: दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग स्थित अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग संख्या-13 पर गुरुवार दोपहर साप्ताहिक बाजार के चलते करीब 35 मिनट तक भीषण जाम लगा रहा। जाम में स्कूली बच्चे, मरीज, दोपहिया व चारपहिया वाहन सवारों समेत सैकड़ों राहगीर फंस गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि साप्ताहिक बाजार के दिन रेलवे क्रॉसिंग के आसपास अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। गुरुवार होने के कारण कस्बे में साप्ताहिक बाजार लगा था। बाजार की वजह से रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर पहले से ही वाहनों और लोगों की भारी भीड़ जमा थी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: रेलवे फाटक पर बेतरतीब खड़े वाहनों से लगता है जाम दोपहर 12:48 बजे ग...