औरैया, जुलाई 13 -- Auraiya News: जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल खातों के संचालन में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपी साइबर अपराधियों को अपने बैंक खातों के माध्यम से अवैध धनराशि के लेन-देन में सहयोग करते पाए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- 110 करोड़ की साइबर ठगी, प्रयागराज के 114 बैंक खाता और मोबाइल धारकों पर शिकंजा पुलिस के अनुसार साइबर ठगी में प्रयुक्त म्यू...