औरैया, जुलाई 20 -- Auraiya News: सहार थाना क्षेत्र के ग्राम बराऊ में खेत पर धान की पौध काट रहे एक किसान पर आवारा सांड़ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में किसान के गुप्तांग समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज औरैया रेफर कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग सांड़ को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ग्राम बराऊ के मजरा पुरवा कड़ा निवासी कमलेश कुमार पुत्र मनीराम सोमवार को अपने खेत में धान की पौध काट रहे थे। इसी दौरान खेत के पास घूम रहा एक आक्रामक सांड़ अचानक उन पर टूट पड़ा। सांड़ ने कई बार हमला किया, जिससे कमलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद किसानों ने किसी तरह सांड़ को भगाकर उन्हें बचाया और तत्काल...