औरैया, जुलाई 22 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के वार्ड आजादनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय गढ़ा में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता सामने आई है। विद्यालय परिसर में लगातार सांप, बिच्छू और अन्य विषैले जीव निकलने से छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में भय का माहौल है। मामले को गंभीर मानते हुए प्रधानाध्यापिका ने खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।प्रधानाध्यापिका कुमकुम ने पत्र में बताया कि विद्यालय परिसर में आए दिन जहरीले जीव दिखाई देते हैं। इससे बच्चों की जान को खतरा बना रहता है और शिक्षक भी भय के माहौल में शिक्षण कार्य करने को मजबूर हैं। बरसात के मौसम में यह समस्या और बढ़ गई है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते परिसर की सफाई, झाड़ियों की कटाई और विषैले जीवों के सुरक्षित निस्...