औरैया, अक्टूबर 12 -- Auraiya News: कस्बे में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को पांच स्थानों पर सजे पंडालों में माता के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह और शाम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन हुआ। आरती के दौरान माता के जयकारों से पंडाल और आसपास का क्षेत्र गूंजता रहा। कस्बे के बिधूना तिराहे पर जय मां दुर्गे मूर्ति स्थापना समिति की ओर से लगातार 15वें वर्ष माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। यहां आचार्य प्रदीप दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कराई। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। यह भी पढ़ें- Dumka News: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा-अर्चना शाम को हुई आरती में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल ...