Auraiya News: ससुरालीजनों ने घर पर बोला धावा, दो महिलाओं समेत कई को पीटा
औरैया, सितम्बर 7 -- Auraiya News: सदर कोतवाली क्षेत्र के तिलकनगर में पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों ने पांच-छह वाहनों से 20-25 लोगों के साथ पहुंचकर घर पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में दो महिलाओं समेत कई लोगों को चोटें आईं। पीड़ित पक्ष ने मारपीट के दौरान मंगलसूत्र और अन्य जेवर गायब होने का भी आरोप लगाया है। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने पांच नामजद समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तिलकनगर स्थित प्रेमानंद आश्रम के पास रहने वाली सरोज देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो सितंबर की दोपहर करीब सवा 12 बजे उनके छोटे बेटे पुष्पेंद्र की पत्नी अंजली अपने पिता ध्रुव सिंह, भाई श्याम, जीजा पूरन सिंह, ताऊ रमेश समेत 20-25 लोगों के साथ पांच-छह वाहनों से उनके घर पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.