औरैया, जुलाई 13 -- Auraiya News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बरसात के बाद तेजी से उगी झाड़ियां अब स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी बन गई हैं। विकासखंड अछल्दा क्षेत्र से गुजरने वाली सर्विस रोड के कई हिस्सों में झाड़ियां इतनी घनी हो गई हैं कि मोड़ों और सड़क किनारे का दृश्य स्पष्ट दिखाई नहीं देता। इससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते झाड़ियों की कटाई नहीं कराई गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। सर्विस रोड का निर्माण आसपास के गांवों के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा देने के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन वर्तमान में कई स्थानों पर झाड़ियों ने सड़क के किनारों पर कब्जा कर लिया है। बरसात के दौरान तेजी से बढ़ी वनस्पति के कारण सड़क की वास्तविक चौड़ाई भी कम नजर आती है। इससे व...