Auraiya News: सर्विस रोड तक फैलीं झाड़ियां, मोड़ों पर छिप रहे सामने से आते वाहन
औरैया, अक्टूबर 1 -- Auraiya News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के दोनों ओर उगी घनी झाड़ियां राहगीरों के लिए खतरा बन गई हैं। कई स्थानों पर झाड़ियां सड़क तक फैलने से रास्ता संकरा हो गया है। मोड़ों पर सामने से आने वाले वाहन दिखाई न देने के कारण हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बरसात के बाद झाड़ियां तेजी से बढ़ी हैं, लेकिन लंबे समय से इनकी कटाई और सर्विस रोड की सफाई नहीं कराई गई। इससे सड़क का किनारा स्पष्ट दिखाई नहीं देता। दोपहिया और चारपहिया वाहन आमने-सामने आने पर चालकों को वाहन निकालने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि सर्विस रोड का निर्माण एक्सप्रेसवे के आसपास बसे गांवों के लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए किया गया था। रखरखाव के अभाव में अब यही मार्ग वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.