औरैया, अगस्त 20 -- Auraiya News: परसादीपुरवा में ग्रामसभा की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर गुरुवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। एसडीएम बिधूना कमल कुमार के नेतृत्व में पहुंची राजस्व और पुलिस टीम ने जमीन पर खड़ी धान की फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर करीब 20 बीघा भूमि कब्जामुक्त कराई। राजस्व टीम के अनुसार करीब 40 बीघा सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत थी। शेष भूमि पर मौजूद कब्जा भी हटाने की बात कही गई है। परसादीपुरवा निवासी अशोक कुमार ने जनसुनवाई पोर्टल पर ग्रामसभा की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। शिकायत के बाद गुरुवार को एसडीएम कमल कुमार के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम गांव पहुंची। भूमि की पैमाइश और चिह्नांकन के बाद कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। राजस्व टीम के मुताबिक करीब 40 बीघा ग्रामसभा की भूमि पर कब्जे की शिकायत थी। मौके...