औरैया, अक्टूबर 27 -- Auraiya News: सरकारी धान खरीद शुरू होने से पहले मंडी समिति में आढ़तों पर धान की आवक बढ़ गई है। मंगलवार सुबह से धान लदे ट्रैक्टरों और ट्रकों की कतार मंडी परिसर से निकलकर हाइवे किनारे करीब एक किलोमीटर तक पहुंच गई। इससे यातायात प्रभावित रहा। जाम खुलवाने और वाहनों को व्यवस्थित ढंग से निकलवाने के लिए यातायात पुलिस के जवानों को दिनभर मशक्कत करनी पड़ी। मंडी समिति में बड़ी संख्या में किसान धान बेचने पहुंच रहे हैं। आवक अधिक होने से आढ़तों पर धान रखने की जगह कम पड़ रही है। ऐसे में धान लदे वाहनों पर किसान अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार भोर से ही वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। सुबह होते-होते मंडी से हाइवे तक ट्रैक्टरों और ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। इससे मंडी आने-जाने वालों के साथ ही हाइवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को परे...