औरैया, जुलाई 11 -- Auraiya News: थाना अछल्दा परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष नौ शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच पूरी कर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि, राजस्व एवं अन्य लंबित मामलों का गंभीरता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनी रहनी चाहिए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी...