औरैया, अक्टूबर 12 -- Auraiya News: साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत सोमवार को सहार थाना पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में साइबर पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं, व्यापारियों और आमजन को सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल और वेबसाइट की सत्यता जांचने के तरीके बताए। थाना प्रभारी गणेश गुप्ता ने लोगों से ऑनलाइन भुगतान या किसी वेबसाइट पर लॉगिन करने से पहले उसके सही यूआरएल और डोमेन की जांच करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संदिग्ध वेबसाइट और अनजान लिंक खोलने से बचें। किसी भी व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत व बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी, सीवीवी और यूपीआई पिन साझा न करें। उन्होंने मजबूत पासवर्ड बनाने, समय-समय पर पासवर्ड बदलने, दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था चालू रखने तथा मोबाइल फोन और एप को अद्यतन करने की सलाह दी। साथ ही लोगों से अपने परिवार, म...