Auraiya News: संचारी रोगों से बचाव को सीडीओ ने किया जागरूक
औरैया, जुलाई 10 -- Auraiya News: बरसात के मौसम में बढ़ते संचारी रोगों से बचाव के लिए शुक्रवार को ब्लॉक सहार परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सफाई कर्मियों, ग्राम पंचायत कर्मियों और अन्य उपस्थित लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है। इसलिए स्वच्छता और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। सीडीओ राम कृपाल चौधरी ने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव, गंदगी और दूषित पानी के कारण डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, टाइफाइड, दस्त और हैजा जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इनसे बचाव के लिए घर और आसपास साफ-सफाई रखें, कहीं भी पानी जमा न होने दें, केवल स्वच्छ एवं उबला हुआ पानी पीएं तथा भोजन को हमेशा ढककर रखें। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी और पूरे शरीर को ढकने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.