औरैया, अक्टूबर 12 -- Auraiya News: नहर कोठी पर सोमवार को जिले की संगिनियों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी गठित की गई। इंदु को जिलाध्यक्ष और नजमा को जिला उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक में संगिनियों की समस्याओं पर चर्चा कर मानदेय बढ़ाने और नियमित करने सहित कई मांगें उठाई गईं। आगरा से आए नंद किशोर की देखरेख में गठित कार्यकारिणी में चंद्र रोशनी को जिला महासचिव, साधना को संगठन मंत्री और राखी पाल को जिला सचिव बनाया गया। नीलम, सुनीता देवी, मिथलेश और विमल सुधा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंदु ने कहा कि संगिनियां आयुष्मान भारत योजना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, राष्ट्रीय टीकाकरण, टीबी नियंत्रण, कुष्ठ रोग उन्मूलन और संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रमों में जिम्मेदारी निभाती हैं। इसके अलावा उनसे चुनाव संबंधी काम भी लिया ...